Breaking News

फंड ना आने के कारण नगर निगम के विकास कार्यों के लगभग 180 करोड़ के टेंडर पिछले तीन महीनो में नहीं खुल पाए

अमृतसर, 21 अगस्त (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा एमडीएफ के तहत शहर की पांचो विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य करवाने के लिए अप्रैल महीने में टेंडर जारी किए थे। अमृतसर शहर के विकास कार्य करवाने के लिए निगम द्वारा लगाए गए लगभग 180 करोड़ रुपए की राशि के 60 टेंडर 25 मई 2026 को खुलने थे। 3 महीने बीत जाने के बाद भी निगम द्वारा इन टैंडरों को खोला नहीं गया।

फंड ना आने के कारण टेंडर नहीं खुले

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि एमडीएफ के तहत नगर निगम को पंजाब सरकार की ओर से फंड ना आने के कारण टेंडर नहीं खोल पाए हैं। यहां तक की लगभग 10 टेंडरों में सिंगल पार्टी और कोई भी पार्टी ना आने पर इन टैंटरों को रद्द कर दिया गया है। इन 10 टेंडरों को दोबारा नहीं लगाया गया है।

फंड नहीं था टेंडर लगाई क्यों ?

नगर निगम के पास फंड नहीं था, तो यह टेंडर निगम द्वारा क्यों लगाए गए ? टेंडर लग जाने के कारण लगभग 200 से अधिक ठेकेदार कंपनियों द्वारा टेंडर भर दिए गए। इन कंपनियों द्वारा नगर निगम को अर्नेस्ट मनी और बैंक गारंटी भी जारी कर दी गई। 3 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक टेंडर न खुलने के कारण ठेकेदार कंपनियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार इन टेंडर को रद्द किया जाना है। अगर टेंडर रद्द ही किए जाने हैं, तू नगर निगम द्वारा इन टेंडरों को जल्द ही रद्द कर देना चाहिए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के लिए अलाट किए गए टेंडर को स्टे करने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने किया डिसमिस

अमृतसर,12 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *