Breaking News

अमृतसर में GNDU का मेन गेट बंद कर में स्टूडेंट्स यूनियन का प्रदर्शन, बंदी सिखों की रिहाई की मांग पर लगाए नारे

यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्र  प्रदर्शन करते हुए।

अमृतसर, 21 अगस्त: पंजाब बंद के आह्वान का असर शुक्रवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में भी देखने को मिला। विभिन्न स्टूडेंट्स यूनियनों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर प्रदर्शन किया। यूनियन सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर बंदी सिखों की रिहाई की मांग उठाई और सरकार के खिलाफ रोष जताया।प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने ‘बंदी सिखों को रिहा करो’ के नारे लगाए। यूनियन नेताओं का कहना था कि जिन बंदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है, उन्हें अब जेल में रखना उचित नहीं है । उन्होंने इसे मानवाधिकारों से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग की।

यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्र  प्रदर्शन करते हुए।

कई कॉलेजों में भी रहा बंद का असर

पंजाब बंद के कारण अमृतसर के कई शिक्षण संस्थानों में भी गतिविधियां प्रभावित रहीं । खालसा विश्वविद्यालय, खालसा कॉलेज, हिंदू कॉलेज, डीएवी कॉलेज और डीएवी कॉलेज आफ एजुकेशन फार वूमेन समेत कई सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेज बंद रहे। इन संस्थानों में विद्यार्थियों की आवाजाही भी नहीं हुई।

पंजाब बंद के बीच अमृतसर में फंसे यात्री: आवाजाही प्रभावित

कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज पंजाब बंद का असर अब अमृतसर में भी दिखा लगा है। शहर के कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, अमृतसर के बस स्टैंड पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा  है। बसों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। सुबह से ही यात्री बसों के आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद उन्हें बसें नहीं मिल पा रही हैं।

गोल्डन गेट पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस

अमृतसर के गोल्डन गेट से लेकर हॉल गेट, हॉल बाजार और आसपास के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। गोल्डन टेंपल की ओर जाने वाले रास्तों पर भी दुकानें बंद दिखाई दीं। एसजीपीसी के दफ्तर और संस्थान भी बंद रहे। शहर के प्रमुख रास्तों और जीटी रोड पर भी बंद का असर देखने को मिला। इस दौरान बसों की आवाजाही भी प्रभावित रही। गोल्डन गेट के बाहर सिख संगठनों ने रास्ता बंद कर दिया, जिसे खुलवाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई। पुलिस ने कहा कि यह गोल्डन टेंपल की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग है, इसलिए इसे पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में कर्ज-धमकियों से परेशान व्यक्ति डीसी  ऑफिस पहुंचा

अमृतसर, 19 अगस्त : कर्ज और ब्याज के बोझ से परेशान एक व्यक्ति ने डिप्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *