
अमृतसर, 22 अगस्त: बटाला रोड स्थित नेहरु कॉलोनी के पास शनिवार दोपहर पारिवारिक रिश्तों में रंजिश के कारण गोलियां चलाकर अपने मौसेर भाई को घायल कर दिया। दो सगे भाइयों ने अपनी मौसी के घर आकर आकर गोलियां चला अपने कजिन को घायल किया। घायल की पहचान 50 वर्षीय जयपाल सिंह उर्फ सूरज के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कंप्यूटर से संबंधित काम करते हैं। दिनदहाड़े हुई इस गोलाबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना दोपहर करीब 2:30 से 2:45 बजे के बीच हुई। हमलावर दोनों भाई एक स्कूटर पर सवार होकर जयपाल सिंह के घर पहुंचे थे। चूंकि वे पीड़ित के मौसी के बेटे (मौसेरे भाई) थे और उनका अक्सर घर आना-जाना लगा रहता था, इसलिए परिवार के किसी भी सदस्य को उन पर जरा भी शक नहीं हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार घर पहुँचने के बाद दोनों आरोपी भाई आराम से बैठे और उन्होंने पानी भी पिया। कुछ देर बाद वे बात करने के बहाने जयपाल सिंह को साथ वाले कमरे में ले गए। वहाँ अचानक उन्होंने जयपाल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। चश्मदीदों और परिजनों के मुताबिक, कमरे के भीतर गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लहूलुहान हालत में जयपाल सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम
उनका इलाज कर रही है। जयपाल सिंह की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही हैऔर उन्होंने अस्पताल में अपनी बेटी से बातचीत भी की है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस टीम द्वारा
अस्पताल में उपचाराधीन जयपाल सिंह के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News