Breaking News

केंद्रीय जेल अमृतसर में डी4यू के पत्रकार दीपक भंडारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

मृतक दीपक भंडारी की फाइल फोटो।

अमृतसर, 26 अगस्त (राजन):डी4यू वेब चैनल के पत्रकार और एक दवा कंपनी के साझेदार दीपक भंडारी ने केंद्रीय जेल अमृतसर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है । जानकारी के अनुसार बीते दोनों  सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद वह कथित तौर पर मानसिक तनाव में था । जेल प्रशासन द्वारा दीपक भंडारी के शव को गुरु नानक देव अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। शव का कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दीपक भंडारी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियों की कथित अवैध बिक्री के मामले में मोहाली में एक निजी होटल से गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने कार्रवाई के दौरान उनसे जुड़े एक गोदाम से निर्धारित मात्रा से अधिक ट्रामाडोल गोलियां बरामद होने का दावा किया गया था। दीपक भंडारी की गिरफ्तारी के बाद भंडारी को  सेशन कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के कारण लंबे अरसे से जेल में था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

मौसेरे भाइयों ने गोलियां चला कर अपने कजिन को गंभीर घायल  किया

अमृतसर, 22 अगस्त: बटाला रोड स्थित नेहरु कॉलोनी के पास शनिवार दोपहर पारिवारिक रिश्तों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *