
अमृतसर,27 अगस्त(राजन): आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने आज वार्ड नंबर 4 के क्षेत्र रोज़ एवेन्यू में सड़के बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। रिंटू ने कहा कि इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सड़के बनवाने के कार्य को शुरू किया गया है। यह सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी, जिसकी वजह से खासकर बारिश के दिनों में यहां पानी जमा हो जाता था और आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से इलाके के लोगों को इस समस्या से काफी राहत मिलेगी और ट्रैफिक भी आसान हो जाएगा।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में सड़के बनवाने के कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को आसान बनाने और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कमिटेड हैं। इलाके का हर तरह का डेवलपमेंट और जनता की सुविधा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हलके के पार्कों का भी नवीनीकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रंजीत एवेन्यू क्षेत्र के सभी ब्लॉक में नई सड़कों को बनवाने के साथ-साथ बढ़िया इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह सारा विकास कार्य दिसंबर महीने तक पूरा करवा दिया जाएगा।

इस अवसर पर रोज एवेन्यू क्षेत्र के लोगों ने करमजीत सिंह रिंटू का धन्यवाद किया। इस मौके पर रोज एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी में अनिल अग्रवाल, अनिल अरोड़ा, मधु पासी, आशीष भल्ला, शम्मी कपूर, राघव मेहरा, बॉबी खन्ना, पंकज मेहरा, परमजीत सिंह कटारिया, पूनम कटारिया,गुरप्रीत सिंह कटारिया और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News