Breaking News

कांग्रेस वडिंग को प्रधान पद से हटा सकती है: राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले हलचल तेज

अमृतसर,5 सितंबर :पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रधान पद से हटा सकती है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार  दिल्ली में हुई हाईकमान की मीटिंग में इस बारे में चर्चा की गई है। हालांकि प्रधान किसे बनाया जाएगा, इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी इस पद की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस दौड़ में कांग्रेस विधायक दल नेता प्रताप बाजवा भी बने हुए हैं। माना जा रहा है कि सितंबर में राहुल गांधी के दौरे से पहले ये फेरबदल हो सकता है।

वहीं इन चर्चाओं को खारिज करने के बजाय राजा वडिंग ने कहा- कोई आए, कोई हो या न हो, राजा वडिंग लड़ता रहेगा। इधर, पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल 7 सितंबर को चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी के प्रस्तावितदौरे से ठीक पहले बघेल का यह दौरा संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वे नेताओं को बदलाव का मैसेज दे सकते हैं।

वडिंग को हटाने की चर्चा क्यों?

कांग्रेस सोर्सेज के मुताबिक दिल्ली में कल राहुल गांधी, प्रिंयका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के बीच हाईलेवल मीटिंग हुई। उसमें चर्चा हुई कि अगर राहुल गांधी ने यात्रा निकालनी है तो उसके लिए ये माहौल ठीक नहीं है। हमें पंजाब को लेकर सख्त फैसले लेने होंगे। इसके बाद कार्रवाई और बदलाव पर चर्चा हुई। जिसके बाद बदलाव करने पर ही सहमति बनी है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में 85 हजार मुलाजिमों को 60% डी ए मिलेगा : मंत्री अरोड़ा बोले- सीएम के साइन बाकी

जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा।  अमृतसर,4 सितंबर :पंजाब में 85 हजार कर्मचारियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *