Breaking News

नशा मुक्ति यात्रा के स्वागत और सफलता को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने सीनियर सिटीजन सैल के साथ की बैठक

अमृतसर, 21 सितंबर(राजन):भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व पंजाब नेतृत्व की ओर से समूचे पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘नशा मुक्ति यात्रा’ के अमृतसर आगमन तथा उसकी विधानसभा में यात्राओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

इसी कड़ी में गुरुनगरी के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा के स्वागत और इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने पार्टी कार्यालय (खन्ना स्मारक) में भाजपा सीनियर सिटीजन सैल के कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान उनके साथ मंच पर भाजपा जिला महासचिव मनीष शर्मा, भाजपा सीनियर सैल के राकेश शर्मा, विनोद खन्ना, कर्ण कपिला आदि उपस्थित थे।

भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा अमृतसर में 23 सितंबर को पश्चिमी, 24 को केन्द्रीय-दक्षिणी-पूर्वी तथा 25 को उत्तरी विधानसभा के विभिन्न इलाकों में निकलेगी।इस सारी यात्रा के दौरान रोजाना भाजपा की सीनियर लीडरशिप भी उपस्थित रहेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब में सरकारी मुलाजिमों को मिलेगा 50% DA बकाया 8% दो किश्तों में मिलेगा

अमृतसर,18 सितंबर:पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबित DA को लेकर सरकार और मुलाजिम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *