Breaking News

हाईकोर्ट में सुनवाई से 1 घंटे पहले ED रेड खत्म: पंजाब सरकार बोली- अफसरों को उधार के गद्दों परसोने को मजबूर किया, 50 घंटे तलाशी ली

अमृतसर, 24 सितंबर :पंजाब और चंडीगढ़ में ED की रेड हाईकोर्ट में सुनवाई से एक घंटा पहले खत्म हो गई । इस दौरान सरकार ने कहा कि 50 घंटे से ज़्यादा समय तक तलाशी चलती रही। अधिकारियों को दफ्तरों में उधार के गद्दों पर सोना पड़ा। क्या यह लोकतांत्रिक ढांचा है ? यह एक केंद्रीय एजेंसी बनाम राज्य का मामला है। ED की ओर से एएसजी सत्य पाल जैन और सीनियर एडवोकेट धीरज जैन पेश हुए। देर रात सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

करीब 50 घंटे बाद टीमें 5 से 6 गाड़ियों में सवार होकर मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के हेडक्वार्टर से निकल गईं।टीमें अपने साथ कई कागजात ले गई है। हालांकि, इस रेड में अब तक टीम को क्या-क्या मिला, उसके बारे में ED अफसरों की ओर से अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।
ED ने मंगलवार को पंजाब और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर छापा मारा था। तब से टीम की कार्रवाई जारी थी | ED बुधवार को मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के भांजे के घर ने लुधियाना में भी रेड की थी।

इसके अलावा, रात को टीम दिल्ली के पूर्व मंत्री सतेंद्र जैन के चंडीगढ़ स्थित घर भी पहुंची। इसके बाद देर रात पंजाब सरकार हाईकोर्ट चली गई। गुरुवार को गमाडा के ऑफिस के बाहर आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन भी किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उद्योग के साथ रणनीतिक साझेदारी के जरिए विकास और वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का आह्वान

अमृतसर, 24 सितंबर(राजन): गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने भारतीय उद्योग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *