
अमृतसर, 24 सितंबर(राजन) : बीजेपी अमृतसर के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में पंजाब को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘नशा मुक्ति यात्रा’ के दूसरे दिन का आगाज केन्द्रीय विधानसभा के लाहौरी गेट से हुआ, जहाँ केन्द्रीय विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला के नेतृत्व में पार्षद विकास गिल सहित दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक जनसभा का आयोजन किया। इस जनसभा को संबोधित करने वालों में आज यात्रा के साथ विशेष रूप से दिल्ली से पहुंचे सांसद तरुण चुग, पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व मंत्री व विधायक अरविंदर सिंह लवली, यात्रा के पंजाब इंचार्ज रविकर्ण सिंह काहलों, प्रदेश सचिव व सह-इंचार्ज सूरज भारद्वाज, अनिल वासुदेवा, राकेश गिल, आनंद शर्मा, जिला महासचिव मनीष शर्मा, अनुज सिक्का, संजय शर्मा, गौतम अरोड़ा, मानव तनेजा, परमजीत सिंह बतरा, गोप चंद आदि ने मंच से जनसभा को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर संबोधित किया।

दक्षिणी विधानसभा की यात्रा दक्षिणी विधानसभा इंचार्ज हरजिंदर सिंह ठेकेदार के नेतृत्व में ख़जाना वाला गेट से और पूर्वी विधानसभा की यात्रा विधानसभा इंचार्ज डॉ. जगमोहन सिंह राजू तथा जिला उपाध्यक्ष मोहित महाजन के नेतृत्व में 100 फुटी रोड से शुरू हुई।
अरविंदर सिंह लवली ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और भाजपा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। यह महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी। भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालकर उन्हें रोजगार, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य प्रदान करना है।

तरुण चुग ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब नशा खत्म करने के बड़े-बड़े वादे करके व जनता को मुर्ख बनाकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में नशा कम होने के बजाय बेतहाशा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करों को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उल्टे नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले आम लोगों को परेशान किया जा रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News