
अमृतसर, 6 अक्टूबर (राजन): नगर निगम पार्किंग स्टैंड कथित घोटाले को लेकर कार्रवाई करने के फिराक में है। नगर निगम का सबसे बड़ा पार्किंग स्टैंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय भंडारी पुल के ठेकेदार कंपनी द्वारा निगम को दिए गए लगभग 7 लाख रुपए राशि के दो चेक काफी दिन पहले डिशऑनर हुए हैं। डिशऑनर हुए चेको का भुगतान ठेकेदार द्वारा नगर निगम को अभी तक नहीं किया गया है। इसके अलावा इस पार्किंग स्टैंड की बकाया बनती राशि निगम ने लेनी है। निगम द्वारा इस पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार को बार-बार नोटिस जारी किए गए हैं। आब नगर निगम इस पार्किंग स्टैंड पर कार्रवाई करने जा रहा है।
इसके अलावा नगर निगम के गुरु नानक देव भवन और रानी के बाग जिला लाइब्रेरी पार्किंग स्टैंड के टेंडर खोल दिए गए हैं। इन दोनों पार्किंग स्टैंड के आने वाले दिनों में अधिक बोली देने वाले ठेकेदार को अलाट कर दिए जाएंगे। नगर निगम ने अपने बड़े पार्किंग स्टैंड कचहरी परिसर के बाहर जिसका ठेका समाप्त हो चुका था। पार्किंग स्टैंड को भी एक महीने के लिए पहले से काबिज ठेकेदार को 10% राशि बढ़ाकर दे दिया गया है। अब नगर निगम अपने पार्किंग स्टैंड की ई टेंडर ऑक्शन लगाने जा रहा है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News