
अमृतसर,8 अक्टूबर:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफिस से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई टल गई है। कोर्ट अब इस मामले में 9 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। मामला जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ के सामने सूचीबद्ध था। सुनवाई शुरू होते ही जस्टिस दत्ता ने कहा कि मामले को कल लिया जाएगा, क्योंकि फाइल जस्टिस नागू के पास देर से पहुंची है।
पंजाब सरकार की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने किसी भी जल्दबाजी वाली कार्रवाई के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी करने का अनुरोध किया। इस पर जस्टिस दत्ता ने कहा कि जब दूसरे जज को फाइल पढ़ने का मौका ही नहीं मिला, तो ऐसा आदेश कैसे पारित किया जा सकता है। इसके बाद मामले को 8 अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News