
अमृतसर, 9 अक्टूबर:पंजाब सरकार ने गौरव यादव को रेगुलर डीजीपी नियुक्त कर दिया है। इसको लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किया गया। यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से भेजे गए पैनल पर विचार करने के बाद की गई है। आदेश के मुताबिक, UPSC ने 1 जुलाई 2026 को पंजाब में डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार किया था। इसमें गौरव यादव के अलावा डॉ.शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम शामिल थे। आदेश के मुताबिक डीजीपी का कार्यकाल पदभार संभालने
की तारीख से कम से कम दो साल होगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News