
अमृतसर, 8 नवंबर:अमृतसर में आज दीपावली और बंदी छोड़ दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा है। घरों और दुकानों को दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। बाजारों में रौनक रही। लोगों ने मिठाइयों, सजावट के सामान, पूजा सामग्री, गहनों, क्रॉकरी, बर्तनों और ड्राईफ्रूट्स की जमकर खरीदारी की। गिफ्ट आइटम और पटाखों की भी खूब बिक्री हुई है। महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। प्रशासन की ओर से आज रात 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है।

वहीं, बंदी छोड़ दिवस पर श्री दरबार साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां गुरमत समागम हो रहा है। शाम को गुरु घर में एक लाख से अधिक दीप जलाकर भव्य दीपमाला की गई । रात आतिशबाजी हुई । रविवार को छुट्टी होने के कारण श्री दरबार साहिब में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के माथा टेकने पहुंचे है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News