Breaking News

गोली लगने से ASI की मौत: ड्यूटी जाने से पहले घर के बाहर पार्क में बैठे थे

मृतक जोगिंदर सिंह की फाइल फोटो।

अमृतसर,13 नवंबर :आज सुबह पार्क में बैठे ASI जोगिंदर सिंह  को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह अपने सुल्तानविंड गेट, तरनतारन रोड स्थित अपने घर के पास बने पार्क में परिवार के साथ बैठे थे। पिस्टल साफ करते हुए अचानक गोली चली जोकि उनके सिर के पास जा लगी। गोली लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी साउथ अमृतसर प्रीत इंदर सिंह तथा थाना सुल्तानविंड के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया और परिवार के साथ संवेदना जताई।

हादसे के कारणों की जांच जारी

अमृतसर एसीपी साउथ प्रीत इंदर सिंह के अनुसार, पुलिस घटना की परिस्थितियों और गोली चलने के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे पिस्टल साफ करते समय हुआ हादसा बताया जा रहा है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में गैर-कानूनी हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े छह लोग 14 पिस्टल के साथ पकड़े गए

अमृतसर, 10 नवंबर(राजन):अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग गैर-कानूनी हथियार सप्लाई नेटवर्क को खत्म करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *