Breaking News

पंजाब सरकार ने बिजली बिलों को लेकर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए OTS लॉन्च की: बिलो पर लगी पेनल्टी और ब्याज माफ

जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।

अमृतसर, 13 नवंबर: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज  घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए वनटाइम सेटलमेंट स्कीम लॉन्च की। इसके तहत 31 मार्च 2026 तक के बकाया बिजली बिलों पर लगी पूरी पेनल्टी और ब्याज माफ किया जाएगा। उपभोक्ताओं को सिर्फ बिल की मूल रकम जमा करानी होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि यह स्कीम 45 दिन तक लागू रहेगी। इसमें शुरुआत में बकाया रकम का 25% जमा कराना होगा। बाकी 75% रकम 6-6 महीने की दो किस्तों में चुकाई जा सकेगी। इस स्कीम से 24.86 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। कुल 2,516 करोड़ रुपए के बकाये में से 518 करोड़ रुपए की पेनल्टी और ब्याज माफ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उपभोक्ताओं को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी । उनके घर OTS के तहत संशोधित बिल भेजे जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

लोकल बॉडी विभाग ने नगर निगम के दो एसडीओ और पांच जे ई के किए तबादले

अमृतसर, 15 अगस्त: पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग ने दो एसडीओ और पांच जे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *