Breaking News

तरनतारन बस हादसे के घायलों से मिले NHRC सदस्य: कहा- यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही सरकार, एक लाख के मुआवजे को बताया नाकाफी

अमृतसर, 16 नवंबर:अमृतसर में सोमवार सुबह राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने तरनतारन बस हादसे में घायल श्रद्धालुओं और उनके परिजनों से मुलाकात की।

सुबह 8 बजे उन्होंने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।.इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार पर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए । कानूनगो ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की बसों की सही तरीके से जांच नहीं की जा रही। उन्होंने घायलों के लिए घोषित एक लाख रुपए के मुआवजे को नाकाफी बताते हुए सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की।उन्होंने कहा कि सरकार को प्रत्येक घायल व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान का आकलन करना चाहिए।

7 दिसंबर को मुख्य सचिव होंगे आयोग के सामने पेश

कानूनगो ने चेतावनी दी कि 7 दिसंबर को पंजाब के मुख्य सचिव राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सामने पेश होंगे। उन्होंने कहा कि यदि तब तक हादसे के पीड़ितों को उचित मुआवजा और उनका पूरा हक नहीं मिला तो आयोग की ओर से सरकार को सख्त आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे में प्रभावित लोगों को केवल औपचारिक आर्थिक सहायता देना पर्याप्त नहीं है। सरकार को उनके इलाज, पुनर्वास और आजीविका के नुकसान की भरपाई के लिए भी उचित कदम उठाने होंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों का हाल जानने के लिए विधायक डॉ अजय गुप्ता  गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे

गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती सभी छह घायलों की हालत स्थिर, खतरे से बाहर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *