
अमृतसर, 17 नवंबर :पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को कस्टडी पैरोल मिल गई है। मंगलवार को अमृतसर कोर्ट ने उन्हें 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक की पैरोल मंजूर की। इस दौरान अमृतपाल सिंह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।अप्रैल 2023 से अमृतपाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
अमृतपाल की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हुआ था। परिवार ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है। इससे पहले अमृतपाल को 14 नवंबर को 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी, लेकिन उन्हें जेल से बाहर नहीं लाया जा सका।जिसके बाद उनके वकीलों ने 21 से 23 नवंबर के लिए.पैरोल देने की मांग की थी। अमृतपाल के वकील हरजोत ने कहा कि आने-जाने और अन्य सभी व्यवस्थाओं का खर्च परिवार को ही उठाना होगा। वकील का कहना है कि अमृतपाल सिंह प्रिंट मीडिया को अट्रैक्ट नहीं करेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News