
अमृतसर,19 नवंबर:पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) की पीसीएस मेन्स एग्जाम के रिजल्ट पर रोक लगा दी है। 16 दिसंबर तक इंटरव्यू प्रक्रिया भी रोकने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने PPSC से एग्जाम का पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। यह फैसला उन अभ्यर्थियों की याचिका पर लिया गया, जिनका आरोप है कि इस एग्जाम में धांधली हुई है। यहां एक ही एग्जाम सेंटर और सीक्वें सवाइज अभ्यर्थियों की सिलेक्शन हुई है, जो संभव नहीं है। अभ्यर्थियों ने इसकी जांच सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने, एग्जाम सेंटरों की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने, सिलेक्ट उम्मीदवारों के अंक व परीक्षकों की योग्यता सार्वजनिक करने की मांग की है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News