
अमृतसर,19 नवंबर (राजन): पंजाब विधान सभा चुनाव के चलते नगर निगम अमृतसर के अधिकारियों के 11 नवंबर को हो गए थे। इनमें सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ,सेक्रेटरी सुशांत भाटिया, सहायक कमिश्नर दलजीत सिंह, सहायक कमिश्नर राजेंद्र शर्मा,सीनियर टाउन प्लानर नरेंद्र शर्मा सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर सिविल राहुल गगनेजा और एक्सियन भलिंदर सिंह, मनजीत सिंह, एसपी सिंह, स्वराज इंदर सिंह के तबादले हुए थे।
अधिकारियों को मिली जगह
चुनाव आयोग के अनुसार जिन अधिकारियों का होम डिस्ट्रिक्ट और जिनको 3 साल से अधिक सर्विस करते हुए हुए हैं, उन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नगर निगम अमृतसर में सीनियर टाउन प्लानर मेहरबान सिंह, एमटीपी विजय कुमार, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर दीपिंदर संधू, सहायक कमिश्नर नीरज जैन की नियुक्ति हुई है। मेहरबान सिंह, विजय कुमार,दीपेंद्र संधू द्वारा नगर निगम अमृतसर ज्वाइन कर लिया गया हैं।
अधिकारियों के रिलीव होने पर कामकाज पर पड़ेगा असर
नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल द्वारा तीन सहायक कमिश्नर,एक सेक्रेटरी और दो एक्सियन को रिलीव करने के आदेश दे दिए गए हैं। इन अधिकारियों के पास पहले से ही काफी विभाग है। जिन में प्रॉपर्टी टैक्स, एस्टेट विभाग, लाइसेंस ब्रांच, डेथ एंड बर्थ सर्टिफिकेट विभाग, जनसंख्या का कार्य, एझंडा विभाग, वाटर एंड सीवरेज विभाग, सीएफसी सेंटर, कंप्यूटर विंग और अन्य विभाग शामिल है। अब इन अधिकारियों के रिलीव होने पर नगर निगम के कामकाज पर असर पड़ना शुरू हो गया है। इन अधिकारियों के पास जितने भी विभाग पहले से थे,उन विभागों का अभी बटवारा किया जाना है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News