
अमृतसर, 20 नवंबर (राजन): पंजाब सरकार की ” मेरी दुकान मेरे नाम” योजना के तहत नगर निगम अमृतसर में लगभग 660 दुकानदारों ने दुकान अपने नाम करवाने के लिए अप्लाई किया गया है। पंजाब सरकार के आदेशों के अनुसार इस योजना के तहत कमेटी का गठन किया गया है।
नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि इस कमेटी में मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया, पार्षद भगवंत सिंह,पार्षद श्रीमती शेवाली, कानूनी सलाहकार अमृतपाल सिंह, एमटीपी केंद्रीय और एस्टेट अफसर केंद्रीय सदस्य नियुक्त किए गए हैं। आज गठित की गई कमेटी के इन सदस्यों की मीटिंग हुई। मीटिंग में मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया, दोनों पार्षद, कानूनी सलाहकार अमृतपाल सिंह,एस्टेट अफ़सर धर्मेंद्रजीत सिंह, हेड ड्राफ्टमैन नवदीप सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत कौर, लैंड इंस्पेक्टर प्रीति चौहान और लैंड इंस्पेक्टर अमन कुमार शामिल हुए ।
निगम कमिश्नर ने बताया कि मीटिंग के दौरान 660 दुकानदारो द्वारा अप्लाई किए गए दस्तावेजों में से लगभग 296 दस्तावेजों को वेरीफाई कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 296 दुकानदारों में से कुछ दुकानदारों के दस्तावेज में कुछ कमी पाई गई है। उन्होंने बताया कि उन सभी दुकानदारों को दस्तावेज पूरी करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी दुकानदार 26 नवंबर तक अपने अपने दस्तावेज पूरे कर दे। ताकि अगली कार्रवाई की जा सके।
नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि कमेटी द्वारा आने वाले दिनों में शेष रहते सभी दुकानदारों के दस्तावेज भी वेरीफाई करवा दिए जाएंगे। ताकि इस योजना का लाभ लोगों तक पहुंच सके।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News