
अमृतसर,25 नवंबर:पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले 31 पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल समेत कुल 25 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आदेश में 6 पीपीएस अफसर भी शामिल हैं।सरकार ने कुलदीप सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर,जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह को लुधियाना का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। वहीं लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का तबादला कर उन्हें रोपड़ रेंज का DIG बनाया गया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जालंधर के पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, चरणजीत सिंह को अंकुर गुप्ता की जगह लुधियाना (ग्रामीण) का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशों की कॉपी


” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News