Breaking News

नगर निगम के विभाग बिना अधिकारियों के चल रहे: तबादला होने के बाद भी निगम में कार्य का रहे अधिकारी

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 26 नवंबर (राजन): नगर निगम अमृतसर में बिना अधिकारियों के विभागों के  कार्यों चल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर तबादला हो जाने के बाद भी काफी दिनों से अधिकारी अभी तक कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारी तब्दील होकर नगर निगम अमृतसर को ज्वाइन कर चुके हैं, किंतु अभी तक उन अधिकारियों को निगम कमिश्नर द्वारा विभाग नहीं दिए गए हैं।

बिना अधिकारी के विभाग

नगर निगम अमृतसर में निगरान इंजीनियर सिविल राहुल गगनेजा के पास अमृतसर नार्थ और ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का कार्य था। राहुल गांधीजा का 11 नवंबर को तबादला होने पर वह 12 नवंबर को ही रिलीव हो गए थे। इतने दिन बीत जाने के उपरांत भी अभी तक अमृतसर नार्थ और ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का कार्य किसी भी निगरान इंजीनियर को नहीं दिया गया है।

इसी तरह से नगर निगम अमृतसर में एक्सियन मनजीत सिंह और एक्सियन स्वराज इंद्रपाल पिछले काफी दिनों से नगर निगम अमृतसर से रिलीव हो चुके हैं। इन दोनों अधिकारियों के पास अमृतसर अलग-अलग जोनो के कार्य थे। इसके अलावा नगर निगम अमृतसर से सहायक कमिश्नर विशाल वधावन, राजेंद्र शर्मा और दलजीत सिंह रिलीव हो चुके हैं। इन रिलीव  हुए अधिकारियों को पहले से मिले हुए विभाग अभी तक नगर निगम में आए नए अधिकारियों और पुराने अधिकारियों में नहीं बांटे गए हैं।

तबदला होने के बावजूद कार्य कर रहे अधिकारी

नगर निगम अमृतसर में कुछ एक अधिकारी 11 नवंबर से तबादला को जाने के बावजूद भी बाकायदा तौर पर नगर निगम अमृतसर में कार्य कर रहे हैं। यहां तक की नगर निगम की गाड़ी और स्टाफ का भी उपयोग कर रहे हैं। आज एक अधिकारी तबादला होने के बावजूद करोड़ो रुपयो की एक जमीन की जांच पड़ताल करने के लिए निकल पड़े। वैसे तो उस करोड़ो की जमीन को लेकर शहर में चर्चा चल रही है। जिस अधिकारी द्वारा जमीन की पड़ताल की गई,उस अधिकारी के पास एस्टेट विभाग का क्षेत्र भी नहीं है। नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल का कहना है, पंजाब सरकार के तबादला के आदेश भी में स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है, जिन-जिन अधिकारियों के तबादले की आदेश जारी हुए हैं, वह अधिकारी तुरंत जिन क्षेत्रों में तबादले  हुए हैं,वहां पर तुरंत ज्वॉइन करें। यह तो उन अधिकारियों को खुद ही समझना चाहिए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव दोबारा करवाने को लेकर हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 27 नवंबर को

अमृतसर,20 नवंबर (राजन): नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को दोबारा करवाने को लेकर कांग्रेसी पार्षद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *