Breaking News

सुपरीटेंडेंट अनिल अरोड़ा, राजिंदर शर्मा तथा दलजीत सिंह पदोन्नति पाकर सैक्टरी बने

तीनो ने आज बेतार सैक्टरी लोकल बॉडी विभाग को दी ज्वाइनिंग’

अमृतसर,19 जुलाई (राजन): पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग द्वारा प्रदेश की नगर निगमों में कार्यरत 8 सुपरिटेंडेंटो को पदोन्नति देकर सैक्टरी नियुक्त कर दिया गया है। इनमें नगर निगम अमृतसर के सुपरीटेंडेंट अनिल अरोड़ा, राजेंद्र शर्मा तथा दलजीत सिंह पदोन्नति पाकर सैक्टरी नियुक्त हो गए हैं। आज अनिल अरोड़ा, राजिंदर शर्मा तथा दलजीत सिंह ने लोकल बॉडी विभाग को अपनी जॉइनिंग दे दी है। तीनों सुपरिटेंडेंट  नगर निगम अमृतसर के महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत हैं। जबकि नगर निगम अमृतसर में 2 ही सैक्टरी की पोस्ट है। इस वक्त नगर निगम में 2 सैक्टरी विशाल वधावन तथा सुशांत भाटिया तैनात है।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *