Breaking News

मेरीटोरियस स्कूल के अध्यापकों तथा पुरानी पेंशन बहाल कमेटी ने नवजोत सिंह सिद्धू की कोठी के बाहर किया रोष प्रदर्शन

अमृतसर,14 अगस्त(राजन): मेरीटोरियस स्कूल के अध्यापकों तथा पुरानी पेंशन बहाल कमेटी से संबंधित कर्मचारियों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आवास के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सरकारी विभागों के स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारी शामिल हुए। अध्यापकों द्वारा नौकरी में रेगुलर करने की मांग की गई।कर्मचारी नेता नरिंदर सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने के लिए सरकार के मंत्री छह-छह बार पेंशन ले रहे हैं। कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालने वाले कर्मचारियों की पेंशन ही खत्म कर दी गई। नवजोत सिंह सिद्धू सोनिया गांधी व राहुल गांधी से मिलने जाते हैं। जिन लोगों ने इन्हें वोटें डालीं उन्हें क्यों नहीं मिलने जाते। पंजाब सरकार ने साढ़े चार साल में एक भी काम नहीं किया। नवजोत सिद्धू दावा करते हैं कि वह पंजाब में पुन: कांग्रेस को सत्तासीन करेंगे, पर कर्मचारियों के हितों की बात नहीं करते। 2004 के बाद सरकार ने पेंशन योजना खत्म कर दी। इससे कर्मचारी वर्ग में रोष है।

अध्यापकों तथा कर्मचारियों ने काले पकड़े पहनकर नवजोत सिंह सिद्धू की कोठी के बाहर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में ठेका कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इन कर्मचारियों ने स्थायी नौकरी की मांग की। इस अवसर पर डा. संत सेवक सिंह सरकारिया, हरविंदर सुल्तानविंड, अरजिंदर कलेर, अमरजत कलेर, नवदीप सिंह मूछल, अजमेर सिंह छीना, जतिन शर्मा आदि मौजूद थे।

 

About amritsar news

Check Also

जिला अमृतसर की तीन म्युनिसिपल काउंसिल और दो नगर पंचायत के लिए कुल 487 उम्मीदवारों ने  नामांकन पत्र भरा

अमृतसर, 16 मई :डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर ज़िले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *