विकास के बिना नहीं छूटेगा शहर का कोई इलाका : मेयर करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर 29 सितंबर (राजन):मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने स्मार्ट रोड के रूप में गुरुद्वारा शहीदा साहिब से हॉल गेट तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क को बनवाने के लिए प्रीमिक्स डालने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। इस स्मार्ट रोड के बनने से श्रद्धालुओं , तीर्थयात्रियों और क्षेत्र के निवासियों को गुरुद्वारा शहीद साहिब में काफी राहत मिलेगी।
मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि शहर की यह मुख्य सड़क जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी और इस सड़क के माध्यम से श्रद्धालु और तीर्थयात्री गुरुद्वारा शहीदा साहिब तक पहुंचते थे और उन्हें बहुत शर्मिंदगी होती थी। इस सड़क को प्रीमिक्स से बनवाने का कार्य शुरू हो गया है।सुल्तानविंड रोड से हॉल गेट तक इस सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में बनाया जाएगा। इससे अमृतसर शहर के लोगों को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरु की नगरी अमृतसर को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया गया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा शहर का कोई भी इलाका विकास के बिना नहीं छूटेगा।
मेयर रिंटू ने कहा कि विकास कार्यों ने शहर के हर क्षेत्र की सूरत बदल दी है और शहर के हर गली, मोहल्ले को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और सफाईकर्मी दिन रात सेवा के लिए काम करते हैं।मेयर रिंटू ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए शहर की हर गली मोहल्लो में फॉगिंग मशीनों से छिड़काव किया जा रहा है और शहरवासियों का यह कर्तव्य है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें ताकि शहर की सफाई व्यवस्था बनी रहे।
इस अवसर पर निगरान इंजीनियर संदीप सिंह, एक्सियन एस.एस. मल्ली और क्षेत्र के निवासी मौजूद थे।
Amritsar News Latest Amritsar News