अमृतसर, 6 सितम्बर (राजन): थाना राजासांसी की पुलिस ने कारवाई करते हुए एक युवक को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ए.एस.आई. राजबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गत दिवस सैदुपुरा रडाला में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक मोटरसाईकल पर स्वार युवक पुलिस पार्टी को देखकर वापिस जाने लगा तो युवक को जब संदेह के आधार पर रोककर जब उसकी तालाशी ली गई तो आरोपी को कब्जे से 300 नशीली गोलियां बरामद हुई। नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी की पहचान दलबीर सिंह निवासी खैराबाद के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Check Also
अमृतसर पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और आइस ड्रग सहित दो आरोपी किए गिरफ्तार
अमृतसर,20 मई : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमृतसर …
Amritsar News Latest Amritsar News