Breaking News

एमटीपी विभाग ने निर्माणाधीन 2 बिल्डिंगों को तोड़ा

3 निर्माणाधीन बिल्डिंगों को किया सील

निर्माणाधीन बिल्डिंग को तोड़ते हुए कर्मचारी।

अमृतसर, 7 सितम्बर (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा अवैध बिल्डिंगों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के अंतर्गत आज निर्माणाधीन 2 बिल्डिंगों को तोड़ा तथा तीन निर्माणाधीन बिल्डिंगों को सील किया गया।
ईस्ट जोन की  एटीपी हरकिरण कौर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर परमजीत सिंह दत्ता, स्टाफ द्वारा दशमेश नगर जोड़ा फाटक क्षेत्र में तथा शरीफपूरा क्षेत्र में एक एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को तोड़ा गया।
इसके इलावा एटीपी परमिंदजीत सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर राजधानी बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुखविंदर शर्मा व स्टाफ द्वारा पुतलीघर क्षेत्र, छेहरटा क्षेत्र व  सामने प्रीत विहार शेरशाह सूरी रोड में 1-1 निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील किया गया।

बिल्डिंग को सील करते हुए कर्मचारी

About amritsar news

Check Also

शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम ने 121 टन कचरा उठाने को नई कंपनी को जारी किया एल ओ आई : एक सप्ताह बाद कंपनी कार्य शुरू कर देगी

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): नगर निगम में शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *