Breaking News

प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा डिफॉल्टर पार्टियों का वार्ड स्तर पर सर्वे शुरू, वार्ड के रिकवरी क्लर्क की रिपोर्ट की पुष्टि करेंगे इंस्पेक्टर तथा सुपरीटेंडेंट

विभाग के सेक्टरी दलजीत सिंह ने सुपरिटेंडेंटो , इंस्पेक्टरो से मीटिंग कर की समीक्षा

सैक्ट्री दलजीत सिंह सुपरिटेंडेंट तथा इंस्पेक्टरों से मीटिंग करते हुए

अमृतसर,16 नवंबर (राजन): नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की टैक्स रिकवरी को लेकर पिछले कुछ दिनों से पकड़ ढीली होने से टैक्स रिकवरी में तेजी लाने के लिए समीक्षा शुरू हो गई है। विभाग के नोडल अफसर सैक्टरी दलजीत सिंह ने इसको लेकर आज विभागीय सुपरिटेंडेंट तथा इंस्पेक्टरों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में डिफॉल्टर पार्टियों का वार्ड स्तर पर सर्वे करने के निर्देश जारी कर रूपरेखा तैयार की गई। दलजीत सिंह ने बताया कि वार्ड स्तर का रिकवरी क्लर्क अपनी-अपनी वार्डों में सर्वे करके रिपोर्ट तैयार करेगा कि कितनी पार्टियों ने अभी तक टैक्स नहीं भरा तथा जिन्होंने भरा है वह कम भरा है। इस रिपोर्ट की पुष्टि क्षेत्र के इंस्पेक्टर तथा जोनल सुपरिटेंडेंट द्वारा करने पर पार्टी को नोटिस जारी किए जाएंगे। दलजीत सिंह ने कहा कि पुरानी डिफाल्टर पार्टियों को 30 नवंबर तक टैक्स जमा कराने पर ओटीएस स्कीम के अंतर्गत 10% रिबेट का प्रावधान है । दिसंबर माह में रिबेट नहीं मिलेगी तथा 1 जनवरी से जुर्माने तथा ब्याज सहित टैक्स अदा करना होगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की गई 30 नवंबर तक टैक्स अदा  कर रिबेट ले।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *