Breaking News

अमरनाथ यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी

अमृतसर,19 अप्रैल(राजन):अमरनाथ यात्रा इस वर्ष  30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी। भोले के भक्त बैंक, वेबसाइट, एप्लीकेशन या अमरनाथ पहुंचकर यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सी ई ओ  नितीश्वर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों को हेलीकॉप्टर की सेवा बालटाल और नुनवान पर मिलेगी। अब तक लगभग 35000 श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। इस बार यात्रा में लगभग 8 लाख लोगों के आने की संभावना  है। इस बार श्रद्धालुओं को बोर्ड द्वारा आरएफआईडी  टैग दिए जाएंगे, ताकि उन्हें पूरी यात्रा के दौरान ट्रैक किया जा सके। साथ ही उन्हें समय-समय पर मौसम की जानकारी भी मुहैया करवाई जाएगी। इस बार श्रद्धालुओं की बीमा कवर भी करीब 3 से 5 लाख रुपए  किया गया है।

इस वर्ष  अमरनाथ यात्रा खास होने वाली है क्योंकि पूरे 2 साल बाद भक्तों के लिए बाबा बर्फानी के द्वार खोले गए हैं। कोरोना के कारण 2 वर्ष  यात्रा रद्द कर दी गई थी। हालांकि इस बार कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

About amritsar news

Check Also

एसजीपीसी बैठक में राजोआना मामलेमें विचार: गुरु रविदास जयंती मनाने को कमेटी गठित

अमृतसर,20 अप्रैल:शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की अंतरिम समिति की बैठक आज अमृतसर में अध्यक्ष एडवोकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *