Breaking News

युवक की गोली मारकर हत्या

अमृतसर,17 मई (राजन): मानावाला जीटी रोड पर अज्ञात युवकों ने सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर चरणप्रीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी और कार सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गत  देर रात्रि  चरणप्रीत सिंह अपने साढू के साथ सोमवार रात जंडियाला गुरू से अमृतसर अपने ससुर का हाल पूछने के लिए अस्पताल में आए थे। अमृतसर से वापस  कार में जब वह मानावाला के पास पहुंचे तो पेशाब करने के लिए कार को रोका।पीछे से एक  कार आई। कार सवार अज्ञात लोगों ने  चरणप्रीत के सिर पर गोली मार  दीं। कार सवार चरणप्रीत सिंह के सांढू को घायल कर दिया  साढू ने पुलिस को इसकी सूचना दी और चरणप्रीत को अस्पताल ले गए।डॉक्टरों ने चरणप्रीत सिंह  को मृत घोषित कर दिया। मृतक चरणप्रीत सिंह की 4 वर्षीय तथा 2 वर्षीय दो बेटी हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चरणप्रीत के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप भी दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का  केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि लूट करने के प्रयास से हत्या हुई है। पुलिस द्वारा जांच जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

About amritsar news

Check Also

मजीठिया और उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज : गिरफ्तारी के लिए  अमृतसर-चंडीगढ़ में रेड; एसएसपी बोले- थाने से जबरन आरोपी छुड़ाया

गत दिवस थाने में पुलिस अधिकारी के साथ बिक्रम मजीठिया बहस बाजी करते हुए। अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *