Breaking News

पक्के ना करने पर स्ट्रीट लाइट विभाग के मोहल्ला सुधार कमेटी के  कच्चे मुलाजिमो ने किया भारी रोष प्रदर्शन

सीवरेज मुलाजिमों की तर्ज पर उनको भी पक्का किया जाए

अमृतसर,19 नई(राजन): नगर निगम में कार्यरत मोहल्ला सुधार कमेटी के 130 मुलाजिमों ने पक्के ना करने पर नगर निगम मुख्य कार्यालय में भारी रोष प्रदर्शन किया। नगर निगम यूनियनों के प्रधान विनोद बिट्टा, सुरेंदर टोना इन मुलाजिमों के पक्ष में आए।

उक्त मुलाजिम हड़ताल पर चल रहे हैं। विनोद बिट्टा ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत  मोहल्ला सुधार कमेटी के सीवरेज मेन को जिस प्रक्रिया से पक्का किया गया है, उसी प्रक्रिया के आधार पर स्ट्रीट लाइट के मुलाजिमों को भी पक्का किया जाए। दोपहर को नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर  हरदीप सिंह से निगम यूनियन   के पदाधिकारी मिले और उन्होंने अपना मांग   पत्र दिया।

ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह के आश्वासन पर की मांग को प्रदेश सरकार तक  पहुंचाएंगे। जिस पर यूनियन द्वारा हड़ताल एवं रोष प्रदर्शन अगले मंगलवार तक  रद्द कर दिया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांग पूरी ना हुई तो मंगलवार के बाद फिर हड़ताल एवं रोष प्रदर्शन करेंगे।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *