Breaking News

ग्रैंड होटल से लगातार आ रहे पानी से खोदी गई बेसमेंट एक तरफ से पूरी हो रही है गीली / खस्ता हालत

अमृतसर,19 मई (राजन): रेलवे स्टेशन के सामने क्वींज रोड के साथ निर्माणाधीन होटल के साथ लगते ग्रैंड होटल  से लगातार पानी खोदी गई बेसमेंट में आ रहा है, जिससे बेसमेंट एक तरफ से पूरी तरह गीली / खस्ता हालत हो रही है। आज शाम को नगर निगम के एमटीपी विभाग की टीम बेसमेंट के साथ खस्ता हालत दीवार का निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो उसमें पाया गया कि ग्रैंड होटल से लगातार पानी बेसमेंट की ओर आ रहा हैं। जिससे  पानी बेसमेंट के एक और जाकर नीचे की मिट्टी में जाकर ऊपर की बिल्डिंग गिरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एमटीपी विभाग टीम द्वारा इसकी वीडियो बनाकर बनती कार्रवाई के लिए अपने उच्च अधिकारियों को भेज दी है। एटीपी परमिंदर सिंह ने बताया कि पहले भी देखा गया था कि  होटल के नीचे लगभग 8 फीट मिट्टी पूरी तरह से गीली है।

About amritsar news

Check Also

जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश

बिक्रमजीत सिंह शेरगिल की फाइल फोटो।  अमृतसर, 19 मई (राजन):जनगणना अधिकारी-कम-नगर निगम कमिश्नर अमृतसर बिक्रमजीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *