Breaking News

नगर निगम द्वारा दुकानों और फैक्ट्रियों की बढ़ाई लाइसेंस फीस का निर्णय  वापस हो: व्यापारिक संगठन

अमृतसर,29 मई (राजन): व्यापारिक संगठन माल रोड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से विभिन्न तरह की समस्याओं का हल निकालने के लिए उत्तरी विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप के साथ बैठक की गई। इसमें एसोसिएशन की ओर से विभिन्न तरह की परेशानियां उन्हें बताई गर्ई।बैठक में व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम की ओर से लाइसेंस टैक्स  संबंधी शोरूम के बाहर लगाए जाने वाले नोटिस वापस लिए जाएं। इसी तरह स्मार्ट सिटी के अधीन पिछले पांच साल से आए फंड को सीसीटीवी कैमरों, ग्रीन बेल्ट, रेन हार्वेस्टिग सिस्टम लगाने पर खर्च किया जाए। दुकानों, फैक्ट्रियों की लाइसेंस फीस जो 500 रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये की गई है, उसे वापस लिया जाए। ट्रैफिक और कानून व्यवस्था की हालत सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। प्रोफेशनल टैक्स को खत्म किया जाए। इसके अलावा कई अन्य समस्याओं को रखा गया जिस पर उन्होंने जल्द हल करवाने का विश्वास दिलवाया। इस मौके पर कंवलजीत सिंह ढींगरा, जतिदर सिंह नरूला, मनिदर सिंह हीरा, गुरजीत सिंह, गगनजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।

पट्टी-मक्खू रेल लिक प्रोजेक्ट शुरु करवाया जाए: प्यारे लाल सेठ

बैठक के दौरान पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ ने कहा कि लंबे समय से लंबित चले आ रहे पट्टू-मक्खू रेल लिक का काम शुरू करवाया जाए। इसके लिए पंजाब सरकार की ओर से अभी तक जमीन अधिग्रहण का काम पूरा नहीं किया जा रहा। इस रेल मार्ग के बनने पर अमृतसर-मुंबई के बीच की दूरी करीब 250 किलोमीटर तक कम हो जाएगी जिससे व्यापारी को बेहद फायदा होगा।

माल रोड पर लगने वाले जाम की समस्या का हल हो: डालमिया

माल रोड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कमल डालमिया ने कहा कि रोजाना ही माल रोड पर लंबा जाम लगा रहता है। खासकर जब माल रोड सरकारी स्कूल में छुट्टी का समय होता है। ऐसे में ट्रैफिक समस्या का हल निकालना चाहिए। इसके अलावा अजनाला रोड पर बनने वाले प्रदर्शनी सेंटर का काम भी जल्द शुरू करवाया जाए, क्योंकि सरकार की ओर से जमीन तो अलाट की गई है लेकिन काम नहीं शुरू करवाया जा रहा है

About amritsar news

Check Also

विकास कार्यों की ग्रांट राशि नगर निगम द्वारा कूड़ाकरकट एकत्रित करने वाली कंपनियों को दे दी गई: विकास कार्य करने वाली कंपनियों के भुगतान न होने पर कंपनियों द्वारा विकास कार्य किए गए ठप्प

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर,9 अक्टूबर (राजन) : नगर निगम अमृतसर द्वारा विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *