Breaking News

डीएवी कॉलेज के 3 विद्यार्थियों का पिरामिड आईटी कंसल्टिंग लिमिटेड में हुआ चयन

अमृतसर,12 जून (राजन): हाथी गेट स्थित डीएवी कालेज के तीन विद्यार्थियों का चयन पिरामिड आइटी कंसल्टिग लिमिटिड में हुआ है। बीसीए, बीएससी आइटी व बीबीए के तीनों विद्यार्थियों को आनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चुना गया है। इन विद्यार्थियों को वार्षिक 4.67 लाख रुपये वेतनमान मिलेगा।कालेज के प्रिसिपल डा. राजेश कुमार ने बताया कि कंपनी से एचआर टीम में मधुर भट्ट, आभा पराशर, दिव्यांशी शुक्ला शामिल थीं, जिन्होंने विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार की परीक्षा ली। प्लेसमेंट इंचार्ज प्रोफेसर विक्रम शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देकर कहा कि कालेज के अधिकतर विद्यार्थियों को डिग्री से पहले नौकरी मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस साल कंप्यूटर साइंस के कई विद्यार्थियों को इस साल का सर्वाधिक पैकेज प्राप्त हुए हैं। इस साल कई विद्यार्थी हैं, जिन्हें एक से अधिक मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी मिली है। अब तक 120 से अधिक विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक देश-विदेश की नामी कंपनियों में चयन हो चुका है। ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। प्रि. डा. राजेश कुमार ने बताया कि इस बार आईटी के अलावा बैंकिग सेक्टर, एजुकेशन सेक्टर, हेल्थ सेक्टर से संबंधित कंपनियों ने भी डीएवी कालेज के विद्यार्थियों में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। इस मौके पर प्लेसमेंट टीम के सदस्य डा. कमल किशोर, प्रो. संदीप कुमार, डा. श्वेता कपूर, डा. शिफाली शर्मा, प्रो. नवदीप, डा. साक्षी शर्मा, बिक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

डी.ए.वी. कॉलेज में बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कॉमर्स विभाग तथा आई.आई.सी. के समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *