Breaking News

चाटीविंड चौक में आग लगने से एटीएम पूरी तरह से जला

अमृतसर, 24जुलाई (राजन): चाटीविंड चौक में गुरु रामदास अस्पताल के सामने यस बैंक के एटीएम को आग लगने से पूरी तरह से जल गया। आग आज शाम 5.45 बजे लगी। सूचना मिलते ही नगर निगम की दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि फायरमैन कंवलजीत सिंह, जसविंदर सिंह और ड्राइवर लखविंदर सिंह द्वारा 15 मिनटों में आग पर काबू पा लिया। सब फायर ऑफिसर अनिल लूथरा ने बताया एटीएम के आसपास अन्य बैंकों के चार एटीएम है और यह पूरी तरह से व्यस्त मार्केट है। आग लगने की किसी अन्य जगह पर हानि नहीं होने दी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *