Breaking News

कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी की टीम द्वारा सिल्वर मेडल जीतने पर खिलाड़ी गुरजंट के परिवार ने कहा,सिल्वर ही गोल्ड के बराबर

टेलीविजन पर मैच देखते हुए गुरजंट के परिजन

अमृतसर, 8 अगस्त (राजन):कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल देश की झोली में डाला।चाहे भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी हो,लेकिन टीम को सिल्वर मेडल तक पहुंचाने वाले खिलाड़ियों के लिए यह गोल्ड से कम नहीं है। अमृतसर में जंडियाला गुरु के गांव खलैरा में पले-बढ़े गुरजंट सिंह के परिवार का कहना है कि भारतीय टीम एक कदम ऊपर आई है। अगली बार गोल्ड पक्का है।गुरजंट सिंह के चाचा हरजिंदर सिंह ने बताया कि महज 8 साल से उम्र में वह हॉकी स्टिक को कंट्रोल करना सीख गया था। मामा हरदेव सिंह हॉकी में रुचि रखते थे। गुरजंट उनके पास छुट्टियां बिताने गया। बटाला में ग्राउंड में बच्चों का खेल देखते उसमें भी हॉकी खेलने की इच्छा जाहिर की। 8 साल की उम्र में उसने शाहबाद हॉकी अकादमी में एडमिशन ले ली। इसके बाद हॉकी उसकी हमसफर बन गई।दादा मोहिंदर सिंह ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंच कर हार-जीत मायने नहीं रखती। खिलाड़ियों ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। उनके लिए भारतीय टीम की तरफ से जीता गया सिल्वर ही गोल्ड के बराबर है। चाचा हरजिंदर सिंह का कहना है कि मैच से काफी आस थी, लेकिन हमेशा एक ही टीम को जीतना होता है। ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छा खेला और उनका फल उन्हें मिला। भारतीय टीम में थोड़ी कोऑर्डिनेशन की कमी देखने को मिली, लेकिन कोई बात नहीं। अगली बार जीत भी मिलेगी।चाचा हरजिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की मेहनत का फल उन्हें जरूर मिलना चाहिए। ओलिंपिक में जीत के समय पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को नौकरी का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ।गुरजंट जब पंजाब आया था तो वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिला था। उन्होंने वादा किया था कि जल्द ही उनकी नौकरी का सपना पूरा होगा।अब आस है कि गुरजंट की मेहनत उसे मिल जाए। 

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पाकिस्तान अटैक के बीच :पंजाब – दिल्ली आईपीएल मैच रद्द: धर्मशाला मैदान में पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के लगे नारे

अमृतसर, 8 मई :पाकिस्तान के अटैक के बीच धर्मशाला के मैदान पर पंजाब किंग्स और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *