
अमृतसर,8 सितंबर(राजन):भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी वर्ष में होने वाले निकाय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी अमृतसर की संगठनात्मक बैठकें हुई, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमंत्री श्रीनिवासुलू व प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए। दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का अमृतसर कार्यालय पहुँचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रथम बैठक अमृतसर भाजपा कोर ग्रुप के पदाधिकारियों के की गई। दूसरी बैठक पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज कुमार अमित की अध्यक्षता में रानी का बाग़ स्थित पैगाम पैलेस में हुई। तीसरी बैठक पूर्वी विधानसभा इंचार्ज डॉ. जगमोहन सिंह राजू (पूर्व आईएएस) की आध्यक्ष्ता में पुष्पावती हॉल, शिवाला रोड में हुई। चौथी बैठक उत्तरी विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू की अध्यक्षता में टेम्पटेशन हॉल, रतन सिंह चौक में हुई। पाँचवी बैठक केन्द्रीय विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला की अध्यक्षता में प्रेम आश्रम स्कूल में हुई।श्रीनिवासुलू ने इस अवसर पर जहाँ उपस्थित पदाधिकारियों से चुनाव संबंधी विचार-विमर्श किया, वहीं उनसे सुझाव भी लिए तथा जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा बहुत मज़बूत स्थिति में है। भाजपा कार्यकर्त्ता संगठन की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की जन-कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी को और मजबूत करें। आने वाले समय में भाजपा ही पंजाब में एकमात्र विकल्प है क्यूंकि जनता ने सभी राजनीतिक पार्टियों का शासन देख व परख लिया है। देश की जनता ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के द्वारा देश हित्त तथा जन-कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर अपनी विश्वसनीयता जताते हुए दोबारा देश की सत्ता की कमान प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा सरकार को सौंपी है। पंजाब में आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को विकल्प में रूप में देख रही है।इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News