Breaking News

एमटीपी विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर अवैध रूप से  निर्माणाधीन तीन होटल व एक कमर्शियल बिल्डिंगों को किया सील

निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील करते हुए एमटीपी विभाग के अधिकारी

अमृतसर,15 सितंबर(राजन): नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज और ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह के आदेशों अनुसार एमटीपी विभाग ने आज बड़ी कार्रवाई करके सेंट्रल जोन में अवैध रूप से निर्माणाधीन तीन होटल और एक कमर्शियल बिल्डिंग को सील कर दिया।

निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील करते हुए एमटीपी विभाग के अधिकारी

एमटीपी मेहरबान सिंह की देखरेख में एटीपी प्रदीप सहगल, एटीपी अरुण खन्ना, बिल्डिंग इंस्पेक्टर विशाल रामपाल, विभाग की टीम और निगम पुलिस को साथ लेकर बक्करवाना बाजार नजदीक होटल स्टे एंड पे, ऑपोजिट सुभाष पार्क , शहीद भगत सिंह रोड नजदीक बॉम्बे कश्मीर ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में बिना नक्शा मंजूर करवाए निर्माणाधीन होटलों का निर्माण रोक कर सील कर दिया गया।

निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील करते हुए एमटीपी विभाग के अधिकारी

इसके अलावा टीम द्वारा टुंडा तलाब जंगी शिवाला बाजार में बिना नक्शा मंजूर करवाए  निर्माणाधीन एक कमर्शियल बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *