Breaking News

गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई

ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह हाजिरी की जांच करते हुए

अमृतसर, 23 सितंबर (राजन): नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह द्वारा आज निगम के पेंशन सेल और लेखा ब्रांच की सुबह हाजिरी की जांच की। जांच दौरान आठ अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इनमें  पेंशन सेल के सुपरीटेंडेंट अरुण कुमार, इंस्पेक्टर रमेश कुमार, जूनियर सहायक अवतार सिंह,लेखा ब्रांच की इंस्पेक्टर उर्मिल रानी, जूनियर सहायक संजीव जोशी, सेवादार जतिन मेहता, सेवादार नितिन कुमार, सेवादार उषा रानी गैरहाजिर पाए गए। ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने कहा कि गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आज गैरहाजिर रहने वालों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *