Breaking News

विश्व बैंक की टीम ने शहर का किया दौरा:अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई प्रोजेक्ट की प्रगति का लिया जायजा

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल।

अमृतसर,12 फरवरी(राजन): शहर में लोगों को निरंतर साफ पानी की स्पालई के लिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई अमृतसर बल्क वाटर स्पालई स्कीम (ए.बी.डब्लयू.एस.एस) प्रोजेक्ट के काम की प्रगति का जायजा लेने के लिए विश्व बैंक की टीम द्वारा शहर का दौरा किया गया। ज्ञात हो की नगर निगम द्वारा विश्व बैंक और एशियन ऐ.आई.आई.बी के सहयोग से पंजाब म्यूनिसिपल सर्वसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसी प्रजोक्ट के अधीन ए.बी.डब्लयू.एस.एस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जिसके तहत आने वाले समय में अपर बारी दौआब नहर के पानी को साफ करके घर-घर स्पलाई किया जाएगा।

जिसके लिए वल्ला के पास 44 करोड़ लीटर पानी प्रतिदिन समर्था वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, शहर में 45 नई पानी की टैंकीयों के निर्माण के साथ-साथ शहर में 112 कि.मी लंबी पाईपलाईन बिछाने का काम का चल रहा है, जिसमें से 95 कि.मी पाईपलाईन बिछाई जा चुकी है।

विश्व बैंक से रोजाना निट्टी और श्रीनिवास राव पोड्डीपी रेड्‌डी  द्वारा सौ फुटी रोड, गोलबाग, पुरानी सब्जी मण्डी और एस.एस.पी ऑफिस के पास बन रही पानी की टैंकीयों के साथ-साथ वल्ला में बनाए जा रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट दौरा करके निमार्ण की प्रगति का जायजा लिया गया। इसके बाद टीम द्वारा निगम कमिश्नर बिक्रजीत सिहं शेरगिल के साथ प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक के दौरान विश्व बैंक की टीम ने चल रहे काम की गुणवत्ता की सरहाना करते हुए निमार्ण में अपनाए जा रहे मानको पर अपनी सतुंष्टि भी जाहिर की। इस मौके पर निगम कमिश्नर ने बताया कि मजदूरों की कमी को लेकर लार्सन एंड टूब्रों कंपनी को समय-समय पर हिदायते जारी की जा रही है और अब मजदूरों की  संख्या में बढ़ोतरी भी हुई है। इस अवसर पर कुलदीप सिहं सैनी प्रोजेक्ट मैनेजर, जीतिन वासुदेवा एस.ई प्रोजेक्ट, नरिंदरपाल सिहं, अश्वनी कुमार, आदि भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने फतेह सिंह कालोनी की गलियां बनवाने का किया उद्घाटन : कहा ,केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से गलियां बनवाई जा रही है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर,27 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *