
अमृतसर,26 सितंबर (राजन):अमृतसर में मिले आईईडी-आरडीएक्स मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। बीते दिनों हिमाचल के कुल्लू से पकड़े गए अमृतसर निवासी युवराज सभ्रवाल से पुलिस ने हथियार, डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री की बरामदगी की है। वहीं सभ्रवाल ने पुलिस को पकड़े गए रूपनगर के नूरपुर बेदी के रहने वाले अशोक व गुरचरण सिंह के बारे में भी अहम जानकारियां दी है। पुलिस कमिश्नर अमृतसर अरुणपाल सिंह ने बताया कि अगस्त महीने में रणजीत एवेन्यू में सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह बागा की गाड़ी के नीचे बम प्लांट मामले में पुलिस ने 15-16 सितंबर को हिमाचल के कुल्लू से रत्न सिंह चौक निवासी युवराज सभ्रवाल को गिरफ्तार किया था। बीते दिनों उसे कोर्ट में पेश करके छह दिन का रिमांड भी हासिल किया गया था।मामले में ही पुलिस को और बड़ी सफलता हासिल हुई है। सभ्रवाल ने पूछताछ के दौरान रूप नगर में रहने वाले अशोक और गुरचरण सिंह के बारे में जानकारियां दी। दोनों आरोपियों ने बम प्लांट करने वाले आरोपियों को शरण दी थी।जिसके बाद रूप नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दो पिस्टल और एक डेटोनेटर बरामद
पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी युवराज ने दीपक के साथ मिलकर गांव खानकोट से आईईडी बरामद किया और उसके बाद उसे गाड़ी में प्लांट करवाया था। इस मामले में अभी तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी युवराज से दो पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News