Breaking News

गोलियां चला बाइक सवार युवक को किया घायल  

.

गुरु नानक देव अस्पताल में उपस्थित घायल हुए युवक के परिजन व पुलिस अधिकारी

अमृतसर,1 अक्टूबर (राजन): गोलियां चलने की आम घटनाएं हो रही हैं।गोलियां चलने से  बाइक पर जा रहे युवक के घायल होने की सुचना मिली हैं। जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। युवक की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। घायल के बयानों के आधार पर तरनतारन निवासी साहिल व 3 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाम के समय तरनतारन में रहने वाला कनव वडेरा अपनी बहन को मिलने जा रहा था। अभी वह माहल के पास ही पहुंचा था कि एक सफेद रंग की इनोवा कार ने आकर उसे घेर लिया। उसकी बाइक के आगे इनोवा लगाई गई और उसे रोका गयाकार में 4 युवक सवार थे। एक युवक ने पिस्टल निकाली और सीधा फायर किया। गोली कनव की छाती पर दाहिनी तरफ लगी ।

रंजिशन चलाई गई गोली

कनव ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका कुछ समय पहले तरनतारन निवासी साहिल के साथ झगड़ा हुआ था। वह तभी से उस पर हमला करनेकी फिराक में था। आरोपियों के साथ वही इनोवा कार में आया था और उसने अपनी रिवॉल्वर से उस पर फायर किया। ए सी पी कंवलप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि कनव के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी साहिल और उसके 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। साहिल को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अत्याधुनिक हथियार सहित एक गैंगस्टर मॉड्यूल के चार सदस्य गिरफ्तार 

अमृतसर, 10 नवंबर: पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *