Breaking News

पंजाब विशेषकर अमृतसर और तरनतारन में पराली जलने के अधिक मामले आने पर सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर  कसा तंज

जल रही पराली

अमृतसर, 9 अक्टूबर (राजन): पंजाब विशेषकर अमृतसर और तरनतारन में लगातार पराली जल रह हैं । इसका असर दिल्ली व आसपास के इलाकों में साफ दिखना शुरू हो गया है। बीते दिन पंजाब सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों में ही 600 से अधिक मामले पराली के रिपोर्ट हुए थे। वहीं दूसरी तरफ अब सांसद मनोज तिवारी ने भी इस पर ट्वीट करके सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। ट्वीट में कहा

“पराली लगातार जल रही है पंजाब में, ये
वीडियो कथूनांगल – अमृतसर का
कल शाम का, मान सरकार की
नाकामयाबी साफ़ झलक रही है.. बड़े
बड़े दावे सांसद मनोज तिवारी ने अमृतसर के कत्थूनंगल के चार वीडियो शेयर करते हुआ ट्वीट किया।
उन्होंने लिखा कि पंजाब में पराली लगातार जल रही है। ये वीडियो कत्थूनंगल-अमृतसर का कल शाम का है। मान सरकार की नाकामयाबी साफ झलक रही है। बड़े बड़े दावे अरविंद केजरीवालके फेल हुए।
सांसद मनोज तिवारी के ट्वीट के बाद पराली का मुद्दा एक बार फिर भड़क गया है। गौरतलब है कि पंजाब में 15 सितंबर से बीते दिन तक 630 मामले पराली जलाने के सामने आए थे। इतना ही नहीं, केवल शुक्रवार को एक ही दिन में 85
मामले रिपोर्ट हुए थे।

अमृतसर- तरनतारन पराली जलाने में सबसे आगे

पंजाब के अमृतसर व तरनतारन पराली जलाने में सबसे आगे हैं। 630 कुल मामलों में से 419 सिर्फ अमृतसर में ही रिपोर्ट हुए थे। वहीं तरनतारन 106 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। 21 मामलों के साथ पटियाला तीसरे, 19 मामलों के साथ कपूरथला चौथे नंबर पर है। फिरोजपुर में 15, जालंधर में 12, गुरदासपुर में 7, लुधियाना में 6, एसएएस व संगरूर में 5-5,बरनाला, मोगा व फरीदकोट में 2-2, फतेहगढ़ साहिब में 3 पराली जलाने के मामले रिपोर्ट हुए

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *