
अमृतसर,9 अक्टूबर (राजन): गत रात्रि अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक पर पहले से एनडीपीएस का मामला दर्ज था, जिसके चलते पुलिस हत्या के इस मामले को नशे या पैसों के लेनदेन से जोड़ रही है। कत्ल मकबूलपुरा एरिया के अंदर 13 नंबर गली में हुआ। मरने वाले की पहचान 25 वर्षीय साहिलप्रीत के रूप में हुई। स्थानीय लोगों काकहना है कि साहिल अपने घर के बाहर था, तभी आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोग उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक पर पहले से ही एनडीपीएस के मामला दर्ज
मृतक साहिलप्रीत पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस इसे पुरानी रंजिश, पैसों के लेने देन या नशे से जोड़ कर देख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, साहिल की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिवार व स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News