Breaking News

पंजाब में पराली जलाने से रोकने में असमर्थ सरकार ने अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से पराली ना जलाने का संदेश जारी करने की अपील की

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन):पंजाब में पराली जलाने से रोकने में असमर्थ सरकार ने अब श्री अकाल तख्त साहिब का रूख किया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से पराली जलाने के मुद्दे पर बातचीत की और कौम के नाम संदेश देते समय पराली ना जलाने का मुद्दा उठाने की अपील की है | गौरतलब है कि बीते कुछ दिन में पंजाब में पराली जलाना बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। खासकर अमृतसर पंजाब में पहले नंबर पर है। पराली जलाने से दिल्ली के वातावरण में इसका असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के चलते अरविंद केजरीवाल का अभी कड़क बयान नहीं आया, लेकिन बीते दिनों सांसद मनोज तिवारी ने इसे ट्वीट करके उठाने का प्रयास किया था।

कौम के नाम संदेश देने की अपील

श्री दरबार साहिब में श्री गुरु रामदास जी का प्रकाशपर्व मनाया जा रहा है। हर साल की तरह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह कौम के नाम संदेश देते हैं। उनके हर संदेश में पर्यावरण से जुड़ा एक मुद्दा हमेशा रहता है,चाहे वे पानी प्रदूषण का हो या जल स्तर नीचे जाने का। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिलकर मांग की है कि इस बार पंजाब के किसानों से कौम के नाम संदेश में पराली जलाने से परहेज करने की अपील करें। साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब से पराली न जलाने का हुकुम भी जारी किया जाए।

सिख नहीं टालते जत्थेदार का संदेश

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का संदेश कोई सिख नहीं टालता है। यही कारण है कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से संदेश लेकर ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पास पहुंचे हैं।खत में पर्यावरण को बचाने का ही संदेश देने की अपील की गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रंग-बिरंगे पंजाब के रंग बिखेरता तीन दिन का रंगला पंजाब उत्सव पूरे धूमधाम से खत्म हुआ: उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को एक नई पहचान देने में कामयाब रहा

अमृतसर, 1 मार्च (राजन):पंजाब सरकार के टूरिज्म और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *