Breaking News

महिला द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का प्रयास किया गया

पाठी महिला को धकेलते हुए  

अमृतसर,10 अक्टूबर(राजन): श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व से एक दिन पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेदअदबी का प्रयास किया गया। यह प्रयास एक महिला की तरफ से किया गया। लेकिन पाठ कर रहे पाठी ने तुरंत हरकत में आकर महिला को दूर धकेल दिया, जिसके चलते श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों को नुकसान नहीं पहुंच पाया। लेकिन रुमाला साहिब को महिला नेश्री गुरु ग्रंथ साहिब से हटाने में सफल रही। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अमृतसर के कत्थूनंगल साहिब के गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब में दोपहर के समय हुई। संगत गुरुद्वारासाहिब में माथा टेकने के लिए पहुंच रही थी। इसी दौरान एक महिला ने पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की परिक्रमा करनी शुरू की और मध्य में पहुंच, श्री गुरु ग्रंथ साहिब के उपर रखे गए रुमाला साहिब को उतार, अंग फाड़ने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

पाठी ने तुरंत कार्रवाई कर किया बचाव

महिला की इस हरकत को देख पाठी तुरंत हरकत में आ गया। पाठी ने हाथ में पड़े हुए चावर साहिब को महिला पर मारा। जिसके बाद महिला को धक्का लगा और वह दूर हो गई। अगर पाठी कुछ पल की देरी भी करता तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब को भी नुकसान पहुंच सकता था।

महिला को लिया हिरासत में

इस घटना के बाद संगत में रोष पाया जा रहा है।संगत ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्व विधायक व अकाली नेता बिक्रम मजीठिया मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत रहने की अपील की। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने महिला व चार अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रंग-बिरंगे पंजाब के रंग बिखेरता तीन दिन का रंगला पंजाब उत्सव पूरे धूमधाम से खत्म हुआ: उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को एक नई पहचान देने में कामयाब रहा

अमृतसर, 1 मार्च (राजन):पंजाब सरकार के टूरिज्म और कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की तरफ से अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *