Breaking News

पाक तस्करों द्वारा तीन बार भेजे गए ड्रोन को बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर वापस भेजा

अमृतसर,25अक्टूबर (राजन):दिवाली की रात भी पाकिस्तान तस्करों ने अपने नापाक मनसूबों को अंजाम देने का प्रयास किया।बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स  के सतर्क जवानों ने तुरंत एक्शन लेकर उनके प्रयास को असफल कर दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात तीन बार पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन ने भारतीय सीमा को लांघा और बीएसएफ  के जवानों ने फायरिंग कर उसे पीछे खदेड़ दिया। यह घटना अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आती बीओपी चंडीगढ़ की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी तस्करों ने रात 10 बजे से 12 बजे के बीच तीन बार ड्रोन को भारतीय सीमा में भेजने का प्रयास किया। लेकिन बी एस एफ  के जवानों ने ड्रोन की आवाज को सुन लिया। जिसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। रोशनी बम भी दागे गए। फायरिंग के बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में वापस लौट गया।

इलाके में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद बीएफ के जवानों ने इसकीजानकारी अपने सीनियर अधिकारियों कोदी। बीएसएफ ने पुलिस के सहयोग के साथ बीओपी चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अभी तक सर्च में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

क्रॉस-बॉर्डर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सात लोग 10 पिस्टल, 1KG हेरोइन, एक ड्रोन के साथ पकड़े गए

अमृतसर, 10 अगस्त(राजन): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार करके और 10 गैर-कानूनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *