Breaking News

गैंगस्टरो की सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी लापरवाही, गैंगस्टर शुभम अदालत में पेशी दौरान लोगों से मिला

अमृतसर,26 अक्टूबर (राजन): गैंगस्टरों की सुरक्षा को लेकर अमृतसर पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। गैंगस्टर शुभम को आज अदालतमें पेश किया गया। अदालत परिसर में पेशी दौरान गैंगस्टर शुभम सरेआम लोगों को मिलकर बातचीत करते हुए दिख रहा है। पुलिस कस्टडी में वह अपने दोस्तों से मुलाकात कर रहा है। इस दौरान मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं कि जिसमें गैंगस्टर की अदालत  में पेशी दौरान पुलिस की लापरवाही झलक रही है।

वहीं इस दौरान पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। गैंगस्टरों को अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया जाता है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों पहले गैंगस्टर दीपक टीनू से पूछताछ दौरान बरती लापरवाही का परिणाम पंजाब पुलिस भुगत चुकी है। इसके अलावा गैंगस्टरों पर गोलियां चलाने और फरार होने की खबर सामने आ चुकी हैं।फिर भी पुलिस अपनी ड्यूटी को लेकर सतर्कता की बजाय लापरवाही बरत रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाजपा पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: सैनी

अमृतसर, 16 अगस्त:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आगामी विधानसभा चुनाव को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *