Breaking News

पाकिस्तान में आंतकी पिंका का वीडियो श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ वायरल हुआ

अमृतसर,31 अक्टूबर(राजन): साल 1984 में श्री नगर हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट आईसी 405 को हाईजेक करने वाला आंतकी पिंका का वीडियो श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ वायरल हुआ है। यह वीडियो खुद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, लेकिन जैसे ही पिंका के चलते विवाद शुरू हुआ, एसजीपीसी ने इसे हटा दिया। एसजीपीसी  की तरफ से अपने सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो में ज्ञानी हरप्रीत सिंह व पिंका एक साथ दिखाई दे रहे गौरतलब है कि पाकिस्तान में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से पंजा साहिब साके की 100वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के साथ कई सिख इस समय पंजा साहिब में हैं। एसजीपीसी  लगातार पंजा साहिब कार्यक्रम से जुड़ी वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डाल रहा है। इसी दौरान शनिवार एसजीपीसी ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस वीडियो में ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ एक हॉफ बाजू की काली जैकेट पहना हुआ सिख नजर आ रहा है। यह सिख कोई और नहीं जम्मू निवासी आतंकी पिंका उर्फ रविंदर सिंह उर्फ रणजीत सिंह उर्फ मनजीत सिंह है। पिंका की बात करें तो आतंकी ने 1984 में श्री नगर से इंडियर एयरलाइंस की फ्लाइट को हाईजैक किया था। इसके बाद यह फ्लाइट सीधा लाहौर में लैंड हुई थी। तब से लेकर आज तक पिंका पाकिस्तान में हैं। आई एस आई  पिंका को शैल्टर देती है।

2019 में भी विवादों में आया था पिंका

पिंका 2019 में भी विवादों में आया था, जब भारत ने पाकिस्तान के साथ मिलकर करतारपुर कॉरिडोर को खोला था। पिंका उस समय श्री करतारपुर साहिब के दरबार साहिब में आता-जाता था। लेकिन भारत सरकार के साथ अच्छे हो रहे रिश्तों को देखते हुए आई एस आई  ने पिंका से
हाथ खींचना शुरू कर दिया था। उस समय पिंका को श्री करतारपुर साहिब से निकाल कर जिला नारोवाल के किसी अन्य गांव में शिफ्ट कर दिया था। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नवजोत सिद्धू अचानक दिल्ली में प्रियंका गांधी से मिले; पंजाब कांग्रेस में हलचल

नवजोत सिद्धू द्वारा पोस्ट की गई प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर। अमृतसर, 10 अक्टूबर :पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *