Breaking News

भगवंत मान अन्य राज्यों की सैर छोड़ कर पंजाब की ओर ध्यान दें: दयाल सिंह सोढ़ी

 भाजपा पंजाब सरकार के विरुद्ध अपनी विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी: सुरेश महाजन

भाजपा द्वारा पंजाब की ध्वस्त कानून-व्यवस्था को लेकर भंडारी पुल पर किया गया रोष-प्रदर्शन

अमृतसर,7 नवंबर(राजन): भगवंत मान सरकार के सत्ता संभालने के बाद पंजाब की बदतर हुई कानून-व्यवस्था, गैंगस्टर राज, रोज़ाना हो रही हत्याओं तथा पंजाब में नशे से रोज़ाना होने वाली मौतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जनता ने हजारों की संख्या में इकट्ठे होकर भंडारी पुल पर रोष-प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा की तरफ से प्रदेश महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी विशेष रूप से उपस्थित हुए।दयाल सिंह सोढ़ी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से आज तक रोज़ाना राज्य में कहीं ना कहीं हत्याएं, लूटपाट, डकैतियाँ आदि की घटनाएं आम हो गई हैं। पंजाब में नशा बेलगाम हो चुका है, जिससे रोज़ाना नौजवानों की जानें जा रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य को भगवान भरोसे छोड़ कर अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। आज पंजाब की जनता में दहशत का माहौल है। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को वोट देकर अब खून के आंसू रो रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर आज पंजाब सरकार की निकम्मी कार्यशैली, बदतर कानून-व्यवस्था, नशे से होने वाली नौजवानों की मौतों, भगवंत मान सरकार द्वारा जनता को डी गई गरंटीयों को पूरा करवाने आदि को लेकर भगवंत मान सरकार को नींद से जगाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता द्वारा पंजाब सरकार के विरुद्ध रोष-प्रदर्शन किया जा रहा है।डॉ. राज कुमार वेरका ने अपने संबोधन में कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की चीज़ बिलकुल खत्म हो गई है। भगवंत मान सरकार बनने के बाद पंजाब में देश-विरोधी ताकतों व खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों में जितनी बढ़ौतरी हुई है, उतनी पहले किसी भी सरकार के एमी नहीं हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को भगवान भरोसे छोड़ कर खुद अन्य राज्यों की सैर में व्यस्त हैं। आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब हत्या नहीं होती। शिवसेना नेता सुधीर सूरी अमृतसर के स्थानीय गोपाल मंदिर के पास धरना देकर प्रदर्शन कर रहे थे, कि उनकी गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। अब तो आम जनता सरकार या पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध आवाज़ उठाने व धरने-प्रदर्शनों में जाने से भी डरेगी।
सुरेश महाजन ने इस अवसर पर आए हुए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम जनता को रोष-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब सरकार के विरुद्ध अपनी विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी और जनता के हक की आवाज़ सरकार के कानों तक पहुँचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस प्रदर्शन में कई अन्य नेताओं ने भी संबोधन किया।इस अवसर पर उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, जिला महामंत्री राज़ेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. जगमोहन सिंह राजू (पूर्व आईएएस), श्री दुर्ग्याणा कमेटी के महामंत्री अरुण खन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद शर्मा, केवल गिल, डॉ. राम चावला, हरविंदर सिंह संधू, कुमार अमित, सरबजीत सिंह शंटी, राजीव शर्मा डिम्पी, मनोहर सिंह, श्रुति विज, रघु शर्मा, अविनाश शैला, मोहित महाजन, सतपाल डोगरा, विनोद नंदा, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, अनुज सिक्का, सुरिंदर कंवल, अरविन्द शर्मा, गौतम अरोड़ा, संजीव कुमार, अलका शर्मा, कंवलजीत सिंह सन्नी, तरुण अरोड़ा, रमन राठौर, बिट्टू मिर्चावाले, राघव खन्ना मंडल अध्यक्ष राकेश महाजन, विनोद बब्बल, सुधीर श्रीधर, शिव कुमार शर्मा, मोनू महाजन, कपिल शर्मा, गुरदेव सिंह, रोमी चोपड़ा आदि उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति ने पंजाब की विरासत को प्रदर्शित करने वाला कैलेंडर किया जारी

कैलेंडर में अमृतसर जिले के तीन विरासत स्थलों पुल मोरां, टाउन हॉल और खालसा कॉलेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *